स्टेट बैंक बलिया की मुख्य शाखा में SBI RACPC का उद्घाटन, इन ग्राहकों को मिलेगा विशेष लाभ

बलिया : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में सोमवार को बैंक ग्राहकों के लिए अनूठी शुरुआत की गयी। बैंक की इस पहल से ग्राहकों को अब होम लोन के लिये दर दर भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक हर संभव प्रयास कर रहा है, ताकि ग्राहक संतुष्ट रहें।

एसबीआई आरएसीपीसी (SBI RACPC) का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि करते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक समरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य है। बैंक में किसी काम के लिए ग्राहक आए तो कई उन्हें कोई दिक्कत न हों, यह बैंक का ध्येय है। कहा कि छोटे बड़े शहरों में बैंकों की भरमार है, लेकिन बैंकों में स्टेट बैंक की अपनी अलग पहचान है। एसबीआई आम जन को सुविधा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

कहा कि बैंक ने मुख्य शाखा में अलग से स्टेट बैंक आरएसीपीसी की शुरुआत कर होम लोन लेने वाले ग्राहकों को और बेहतर सुविधा देने की पहल किया है। समरेंद्र ने कहा कि एसबीआई आम जन को सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। यदि किसी ग्राहक को किसी प्रकार की कठिनाई हो तो बैंक के शाखा प्रबंधक या जिम्मेदार बैंक अधिकारी से अपनी समस्या को बता सकते हैं।

समस्या का समाधान त्वरित किया जायेगा। कहा कि होम लोन लेने के लिए कहीं भटकने की आवश्कता नहीं है। इसी के लिए आज शुरुआत कर दिया गया। इस अवसर पर स्टेट बैंक मुख्य शाखा के मैनेजर रवि मल्होत्रा, अश्वनी कुमार, प्रमोद आजाद, नवीन कुमार, राज कुमार, सुनीता तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.