बलिया में BEO और CBNT कोऑर्डिनेटर की मौजूदगी में छात्रों ने समझी पानी की कीमत, लैब में जांची गुणवत्ता

Ballia News : पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे बलिया जिले में शुक्रवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जल जागरूकता के लिए रैली निकाली। उन्होंने यहां पानी की कीमत को समझा और जल बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। राज्य सरकार की अनूठी पहल जल ज्ञान यात्रा में भाग लेने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों को पेयजल परियोजनाओं का भ्रमण कराने के साथ जल जांच की प्रक्रिया दिखाई गई। उन्हें भूजल उपचार, ग्रे वाटर का उपचार और अन्य संबंधित मुद्दों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र और सीबीएनटी कोऑर्डिनेटर बाबर अली ने हरी झण्डी दिखाकर किया। सरकारी स्कूलों के बच्चों को जल की महत्ता बताने के साथ जल जीवन मिशन की ओर से बनाई गईं ग्रामीण पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। हर घर जल योजना से ग्रामीणों को मिल रहे लाभों की जानकारी भी दी गई। सरकारी स्कूलों से पहुंचे बच्चों को सबसे पहले जल निगम (ग्रामीण) की प्रयोगशाला ले जाया गया, जहां उनको जल नमूनों की जांच करके दिखाई गई।

यह भी पढ़े - T20 World Cup Final : यूपी में क्रिकेट का जुनून चरम पर, टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और मैराथन

स्कूली बच्चों ने भी अपने हाथों से पानी गुणवत्ता की जांच की। उनके लिए यह अनुभव एकदम नया था। स्कूली बच्चों को उदयपुरा ग्रामीण पेयजल योजना में ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाई जा रही पेयजल सप्लाई की प्रक्रिया भी दिखाई गई। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों की मदद से दी गई। बच्चों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संचयन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.