बलिया में किसानों की मेहनत लूट ले गई आग, 50 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की दोपहर भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी शोला बन गई और देखते ही देखते दियरांचल में करीब 50 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। इस दौरान क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों व मजदूरों के हो-हल्ला मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने लाठी डंडा व पेड़ों की डाल के सहारे पीट पीट कर आग को नियंत्रित किया।

वहीं, फायर ब्रिगेड की छोटी मशीन आग बुझाने में जुटी रही। लेकिन पछुआ हवा के चलते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया था। आगलगी में चक्की दियर भोजपुरवा गांव के प्रधान राजेन्द्र यादव, साहेब राम, बुचन राम, परशुराम राम, मैनेजर राम, लल्लन यादव, जवाहर यादव, परमहंस यादव, भृगु यादव, सुल्तानपुर गांव के विशुन, उमा, पप्पू यादव, जलेसर यादव, मांती देवी, हरिनाथ, महेन्द्र के खेतों में खड़ी फसल जली है। वहीं, सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने पड़ताल की। 

यह भी पढ़े - सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: डीएम

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.