अरे ! बलिया में ऐसी मनबढ़ई

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में सो रही थी, तभी एक युवक छत के रास्ते उसके कमरे में चला आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट किया और धमकी देते हुए भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर कारवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.