बलिया में पुल के नीचे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया: जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर सेतु के नीचे गंगा किनारे गुरुवार को 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

बलिया: जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर सेतु के नीचे गंगा किनारे गुरुवार को 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया. सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दुबहर थाना क्षेत्र के गंगा नदी पर बने जनेश्वर मिश्र पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे लोगों ने एक अज्ञात लड़की का शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुट गई. इलाके के लोगों द्वारा शव की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. शव की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

शव बहकर आने की आशंका

पुलिस द्वारा शवों की फोटो अलग-अलग ग्रुप आदि में डालकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। चौकीदार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस सूचना दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। लोगों ने अनुमान लगाया कि संभवत: शव को कुत्ते गंगा नदी से खींच कर नदी के किनारे ले आये होंगे और शव कहीं आसपास से यहां आ गया.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.