बलिया में किशोरी से गैंगरेप : नाबालिग की हालत बिगड़ने पर दरिंदों ने पहुंचाया अस्पताल, फिर...

Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 376 डी, 504, पाक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

 
पुलिस को दिये तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम को मेरी 17 वर्षीय पुत्री को सालिक सिंह ने बहला फुसला कर बुलाया तथा वही पर दीपक यादव भी आ गया। दोनों ने मेरी पुत्री के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। मेरी पुत्री की हालत बिगड़ने पर दोनों उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए। वहां से उसे बलिया लेकर चले गए। वहां उसका इलाज करने के बाद 3 अक्टूबर को गांव में छोड़कर फरार हो गए। यहां हम लोग अपनी पुत्री की तलाश कर रहे थे। घर पहुंची पुत्री ने आपबीती बताई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवकों से पूछा तो उन लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : तिलक समारोह में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली से गंभीर घायल Ballia News : तिलक समारोह में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली से गंभीर घायल
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती महादनपुर में आयोजित तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब मामूली...
Road Accident in Ballia : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पेशकार की मौत, चालक गिरफ्तार
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों के लिए 10 वर्ष का लाइफ कवर लॉन्च किया
वर्ल्ड चॉकलेट डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपनी पसंदीदा चॉकलेट्स और मीठी यादों के किस्से
परिवार और घर बचाने की जंग में उतरी पुष्पा, सबसे कठिन परीक्षा का करेगी सामना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.