मौनी अमावस्या के पूर्व संध्या पर हुई गंगा घाट की साफ सफाई

रामगढ़ बलिया। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के बैनर तले प्रांत गंगा वाहिनी प्रमुख अर्जुन साह के नेतृत्व में मौनी अमावस्या के पूर्व संध्या पर हुकुम छपरा गंगापुर गंगा घाट की साफ सफाई की गई इस अवसर पर गंगा वाहिनी प्रांत प्रमुख ने गंगा स्नान करने आए स्नानार्थियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि मां गंगा हम सभी की मां है और मां गंगा है तो हम सब हैं । यह परम सौभाग्य है कि हम लोग मां गंगा के पावन तट पर जन्म लिए हैं देखने में यह आता रहा है कि मां गंगा के पावन तट पर स्नान करने आई माताओं बहनों एवं युवा वर्ग स्नान करने के बाद अपना पुराना वस्त्र मां गंगा के घाट पर ही छोड़कर चले जा रहे हैं साथ ही पूजा की अवशिष्ट सामग्री कूड़ा कचरा मां गंगा के घाट पर ही छोड़ कर चले जा रहे हैं ।

ठेला खेमचा पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार भाई भी मां गंगा के पवित्र घाट को गंदा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । दुकान में उपयोग की गई प्लास्टिक की थैलियां कागज एवं अन्य कचरा घाट पर ही छोड़कर चले जाते हैं । जो बहुत ही गलत बात है आप सभी से निवेदन है प्रार्थना है कि यदि आप मां गंगा को अपनी मान सम्मान समझते हैं तो मां गंगा के तट पर आकर आस्था की डुबकी लगाएं एवं मां गंगा के घाट के आसपास कहीं भी किसी प्रकार का गंदगी ना होने दे यही मां गंगा के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हैं तो घाट की साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें ।

यह भी पढ़े - Ballia News : इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

खासकर माताओं बहनों से अपील है कि आप लोग भाव भक्ति में विशेष रूप से लगी रहती है आप लोग घाट पर कहीं भी गंदगी दिखे तो उसको साफ करें दूसरों को भी गंदा न करने दे इससे मां गंगा का घाट स्वच्छ रहेगा तभी हम शांतिपूर्ण मां गंगा का स्नान ध्यान कर सकेंगे और इसका पूण्य फल भी मिलेगा । घाट संगरक्षक अवनींद्र ओझा पप्पू ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी है और हम लोग मोक्षदाययनी के तट पर आकर गंदगी फैलाते हैं जो बहुत ही निंदनीय है कोई भी सरकार चाहे कितना भी धन खर्च कर ले लेकिन जब तक जन जागरूकता नहीं बढ़ेगी तब तक मां गंगा स्वच्छ नहीं होगी ।

वहीं जिला वाहिनी गंगा प्रमुख सोनू गुप्ता ने कहा कि मां गंगा हम सब की मां है तो हम सब का यह कर्तव्य बनता है की मां गंगा को मैली होने से बचाए। इस मौके पर घनश्याम पांडेय ,कृष्ण यादव, रोहित श्रीवास्तव, राजन प्रसाद, भगवान दास गुप्ता,धीरेंद्र सिंह,सम्राट शर्मा हरी, अवनीश पांडेय ,भरत सिंह, राजकुमार उपाध्याय, आत्मानंद सिंह, सहित सभी गंगा समग्र के सदस्य व गंगा भक्ति उपस्थित रहे

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.