सरकार के आलू खरीद जिलों में बलिया का नाम दर्ज नहीं होने से किसान नाराज हैं।

सरकार शुरुआती दौर में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के किसानों से आलू खरीदेगी।. हैरानी की बात यह है कि जिन 17 जिलों का चयन किया गया है उनमें बलिया का नाम शामिल नहीं है।

Ballia: सरकार शुरुआती दौर में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के किसानों से आलू खरीदेगी।. हैरानी की बात यह है कि जिन 17 जिलों का चयन किया गया है उनमें बलिया का नाम शामिल नहीं है। जबकि बलिया में आलू की खेती अच्छी होती है।

इस बार जिले में करीब 86.50 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती की गई है, जहां एक लाख 89 हजार 920 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन किया गया है, लेकिन अभी भी सूची में बलिया का नाम शामिल नहीं है. 17 जिलों में कई ऐसे जिले शामिल हैं जहां कम मात्रा में आलू का उत्पादन होता है। बता दें कि सरकार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है.

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

किसान परेशान हैं क्योंकि जिन जिलों में आलू उपार्जन होता है उनमें बलिया का नाम नहीं आ रहा है। इस बार जिले में अच्छी पैदावार भी हुई है, लेकिन कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की सुविधा नहीं होने से आलू उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

किसान चाहते हैं कि बलिया में भी आलू की सरकारी खरीद शुरू हो। कुछ किसानों ने बताया कि उत्पादन अच्छा हुआ है लेकिन बाजार में भाव नहीं मिल रहा है. सरकार का 650 रुपये प्रति क्विंटल का रेट कम है। कुछ कोल्ड स्टोरेज मालिक आलू रखने से मना कर रहे हैं। सरकार को आलू खरीद की दर 800 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करनी चाहिए। 650 कम, वह भी अभी खरीदारी शुरू नहीं हुई है।

वहीं बलिया के सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव का कहना है कि जिले में आलू की सरकारी खरीद को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है. प्रथम चरण में 17 जिलों को शामिल किया गया है, इसमें बलिया शामिल नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.