बलिया में बैनामा के बाद भी किसानों को नहीं मिला भुगतान: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट को लेकर सांसद और डीएम ने की बैठक

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के किसानों के मुआवजे के भुगतान को लेकर सोमवार को बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद और जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक हुई.

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के किसानों के मुआवजे के भुगतान को लेकर सोमवार को बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद और जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में उन किसानों की समस्याएं उठाई गईं जिनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का बैनामा कर दिया है लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। हमारा भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि हम अपनी आजीविका का मार्ग प्रशस्त कर सकें। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाये।

यह भी पढ़े - बलिया : अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज के साथ चीनी भी मिलेगी

प्रोजेक्ट को गंभीरता से लें : सांसद

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि ग्रीन फील्ड परियोजना पूरे प्रदेश में एकमात्र परियोजना है जो बलिया में शुरू होने जा रही है. इसे गंभीरता से लिया जाए और इससे संबंधित किसानों को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। नवागत पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के अलावा सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा, इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार निखिल शुक्ला लेखपाल व किसान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.