धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बेरुआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करिहरा गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, करिहरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ भरन सिंह (50) मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे अपने खेत में विद्युत मोटर से धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें तत्काल बचाने पहुंचे और गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी गिरिजा देवी सदमे में बेहोश हो गईं। उनके दोनों पुत्र विक्की और निक्कू वर्तमान में घर से बाहर हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र सिंह मिलनसार, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.