बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र पंदह के उच्च प्राथमिक विद्यालय डकिनगंज में तैनात सहायक अध्यापक अक्षय लाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत तथा खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में शिक्षक को शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपाकड़ से संबद्ध किया गया है।

आरोप है कि संबंधित शिक्षक द्वारा विद्यालय की एक छात्रा के साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकतें की जा रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं भी सड़क पर उतर आए और कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े - रसड़ा में पेड़ की डाल बिजली तार पर गिरी, पोल टेढ़ा; साइकिल सवार युवक और किशोरी घायल

शिकायत के अनुसार, शिक्षक कथित तौर पर एक छात्रा को स्मार्ट क्लास के कमरे में अकेले ले जाते थे। आरोप यह भी है कि विरोध करने वाले छात्रों को नाम काटने की धमकी दी जाती थी तथा अन्य शिक्षकों के विरोध करने पर उनसे भी विवाद किया जाता था।

मामले की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान छात्रों से बातचीत में भी ऐसे आरोप सामने आने की बात रिपोर्ट में कही गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक वीर बहादुर, अन्य शिक्षकों तथा अभिभावकों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र देकर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

बीएसए ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कृत्य छात्राओं की सुरक्षा, गरिमा और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है तथा सरकारी सेवक आचरण नियमों का उल्लंघन है।

बीएसए ने पंकज कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि आरोप पत्र जारी कर संबंधित शिक्षक का लिखित पक्ष प्राप्त करने के बाद 15 दिनों के भीतर तथ्यपरक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.