पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद मकान में बेखौफ चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भुटेश्वर नाथ मंदिर के सामने रहने वाले दिनेश सिंह 18 जुलाई को घर में ताला बंद कर किसी काम से बलिया गए थे। इसी दौरान 19 जुलाई की रात चोरों ने उनके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने दो अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे चांदी के सिक्के, कीमती धातु के बर्तन और महंगे वस्त्र चोरी कर लिए।

यह भी पढ़े - रसड़ा में पेड़ की डाल बिजली तार पर गिरी, पोल टेढ़ा; साइकिल सवार युवक और किशोरी घायल

20 जुलाई की सुबह किरायेदारों ने मकान का टूटा ताला देखा और इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। पीड़ित की तहरीर पर बांसडीह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.