अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश

भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने की। राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने आगामी कार्ययोजना और संगठन विस्तार को लेकर प्रस्तुति दी।

प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना से अवगत कराना रहा।

यह भी पढ़े - पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और संगठन विस्तार पर अपना दल (एस) का जोर

राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ता और मजबूत जिला संगठन होते हैं। उन्होंने जिला अध्यक्षों से तय समय-सीमा के भीतर संगठन विस्तार करने और पार्टी की विचारधारा व जनहित के मुद्दों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा के राष्ट्रीयकरण और देशभर में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं आईटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गंगवार ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है।

प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल जिम्मेदारियों की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठनात्मक कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत टीम तैयार कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने अगले 30 दिनों के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए संगठन विस्तार, जनसंपर्क, स्थानीय मुद्दों की पहचान, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और प्रभावी संवाद पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति ही संगठन को मजबूत बना सकती है।

बैठक में सिंगरौली, भोपाल, सिवनी, इंदौर, मऊगंज, सतना, रीवा, ग्वालियर, मैहर, उमरिया, जबलपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों को 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी और विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन को प्रत्येक बूथ तक सक्रिय बनाने और जनसरोकार के मुद्दों को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.