मानसून में स्टाइल और आराम का मंत्र: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा रेन-डे एसेंशियल्स

मुंबई। मानसून के मौसम में अचानक होने वाली बारिश और बदलते मौसम के बीच खुद को स्टाइलिश और आरामदायक बनाए रखना आसान नहीं होता। ऐसे में सोनी सब के कलाकारों ने अपने पसंदीदा मानसून एसेंशियल्स साझा किए हैं, जिनकी मदद से वे इस मौसम का आनंद लेते हैं।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' में दीप्ति का किरदार निभा रहीं दीक्षा जोशी ने बताया कि मानसून में उनके लिए आराम सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह कॉटन कुर्ते, रिलैक्स्ड को-ऑर्ड सेट्स, एंकल-लेंथ आउटफिट्स, रंगीन छतरी और वॉटरप्रूफ फ्लैट्स को अपनी पहली पसंद मानती हैं।

यह भी पढ़े - 'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"

वहीं, शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने का कहना है कि वह बारिश के मौसम में रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद करती हैं। उनके अनुसार, वॉटरप्रूफ टोट बैग, मिनिमल मेकअप, बंधे हुए बाल और वॉटरप्रूफ मस्कारा उनके मानसून ब्यूटी एसेंशियल्स हैं।

'यादें' में डॉ. सृष्टि अग्रवाल का किरदार निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि मानसून में वह एक अच्छे एंटी-फ्रिज़ हेयर सीरम के बिना घर से बाहर नहीं निकलतीं। उनके मुताबिक, नमी के कारण बालों में आने वाले फ्रिज़ को नियंत्रित रखने में हेयर सीरम काफी मददगार होता है।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' की मुख्य अभिनेत्री करुणा पांडे ने बताया कि वह हमेशा अपने हैंडबैग में एक कॉम्पैक्ट छतरी रखती हैं। उनका कहना है कि मुंबई का मौसम पलभर में बदल जाता है, इसलिए यह उनके लिए सबसे जरूरी मानसून एक्सेसरी है।

'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती की भूमिका निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने कहा कि मानसून में सही फुटवियर सबसे महत्वपूर्ण होता है। वह अच्छी ग्रिप और आरामदायक जूते पहनने को प्राथमिकता देती हैं, ताकि फिसलन भरी सड़कों पर भी आसानी से चला जा सके।

सोनी सब के कलाकारों का मानना है कि कुछ साधारण लेकिन उपयोगी चीजें—जैसे छतरी, वॉटरप्रूफ फुटवियर, हेयर सीरम और हल्के कपड़े—मानसून के मौसम को अधिक आरामदायक और स्टाइलिश बना सकते हैं।

'यादें', 'हस्तिनापुर के वीर' और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोनी सब पर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.