उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और टाटा एआईजी की साझेदारी, अब बैंक शाखा में ही मिलेगी बीमा सुविधा

नई दिल्ली। बैंकिंग सेवाओं के साथ अब ग्राहकों को बीमा सुविधाओं के लिए अलग से बीमा कंपनी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों तक बीमा सेवाएं आसान और सुलभ बनाने के लिए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड-रिटेल लाइबिलिटीज, टीएएससी और टीपीपी हितेंद्र झा ने कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अपनी सेवाओं का विस्तार करता रहा है। इस साझेदारी से बैंक के व्यापक नेटवर्क और टाटा एआईजी की विशेषज्ञता का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचेगा, जिससे अधिक लोगों को भरोसेमंद बीमा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़े - भारतीय महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा ‘आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर’

टाटा एआईजी के हेड- बैंकएश्योरेंस एझिलरासन रामलिंगम ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य बीमा को हर व्यक्ति के लिए सरल और सुलभ बनाना है। उज्जीवन बैंक के साथ इस साझेदारी के जरिए स्वास्थ्य, वाहन, घर और एमएसएमई से जुड़े ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बीमा योजनाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस समझौते के तहत टाटा एआईजी की बीमा सेवाएं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 700 से अधिक शाखाओं और बैंकिंग टचपॉइंट्स पर उपलब्ध होंगी। बैंक वर्तमान में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 300 से अधिक जिलों में सेवाएं प्रदान कर रहा है। इससे रिटेल, एमएसएमई, वाहन और होम लोन लेने वाले ग्राहकों को बैंक में ही अपनी जरूरत के अनुरूप बीमा योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्राहकों की सहायता के लिए टाटा एआईजी की टीम प्रमुख शाखाओं में भी उपलब्ध रहेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.