- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत गंभीर
बलिया: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत गंभीर
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेन पकड़ने जा रहे एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों को मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शनि कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं उपेंद्र कुमार का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में जारी है।
परिजनों के अनुसार, शनि कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह रोजगार की तलाश में वाराणसी जा रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
