18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनेत्री सुवर्णा झा पूरे 18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति विरानी के किरदार में वापसी कर रही हैं। उनकी एंट्री के साथ विरानी परिवार की कहानी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है।

शो में इन दिनों विरानी परिवार दो शादियों की तैयारियों में जुटा है। इसी बीच तृप्ति विरानी की वापसी पुराने रिश्तों और समीकरणों को एक बार फिर बदलने वाली है। तृप्ति और तुलसी के बीच होने वाला आमना-सामना दर्शकों के लिए एक बार फिर सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

यह भी पढ़े - 'घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, यादों और अपनों का संसार होता है' : करुणा पांडे

अपनी वापसी पर सुवर्णा झा ने कहा, "18 साल बाद फिर से तृप्ति का किरदार निभाना किसी सपने के सच होने जैसा है। जितनी खुशी है, उतनी ही घबराहट भी, क्योंकि दर्शक आज भी मुझे तृप्ति के रूप में याद करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वे तृप्ति के इस नए और पहले से ज्यादा परिपक्व रूप को भी उतना ही प्यार देंगे।"

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद सेट पर लौटना बेहद भावुक अनुभव रहा। पुराने कलाकारों और टीम से दोबारा मिलकर ऐसा लगा जैसे वह अपने परिवार के बीच लौट आई हों।

सुवर्णा झा ने आगे कहा, "मैं खुद भी यह देखने के लिए उत्साहित हूँ कि इस बार तृप्ति क्या नया करने वाली है। सबसे ज्यादा इंतजार उस पल का है, जब उसका सामना फिर से तुलसी से होगा।"

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का प्रसारण रोज़ रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर किया जा रहा है। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी कभी भी देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल...
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज़, कॉमन सेंस से जीत सकते हैं ₹1 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.