- Hindi News
- मनोरंजन
- 'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराज...
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
मुंबई। सन नियो के धारावाहिक 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में इन दिनों वैदेही की जिंदगी का नया अध्याय दिखाया जा रहा है। शो में जहां उसकी शादी होने वाली है, वहीं वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी भी जारी रखे हुए है। यह कहानी उन महिलाओं के संघर्ष और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी पूरा करने का प्रयास करती हैं।
आरती ने कहा कि उन्होंने ऐसी कई प्रेरणादायक कहानियां सुनी हैं, जिनमें लड़कियां शादी के जोड़े में ही परीक्षा देने पहुंचीं, परीक्षा पूरी करने के बाद वापस अपनी शादी में शामिल हुईं। उनके मुताबिक, ऐसा करने के लिए असाधारण साहस, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा, "ऐसी हर लड़की को मेरा दिल से सलाम, जो अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने सपनों को नहीं छोड़ती। वे भले ही आम लड़कियां हों, लेकिन उनके हौसले और मेहनत उन्हें खास बनाते हैं। शादी का मतलब कभी भी अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए।"
'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' का प्रसारण सन नियो पर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे किया जाता है।
