- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- हरदोई में युवक का शव फंदे से लटका मिला, प्रेम-प्रसंग और तय शादी के बीच तनाव की आशंका
हरदोई में युवक का शव फंदे से लटका मिला, प्रेम-प्रसंग और तय शादी के बीच तनाव की आशंका
हरदोई। जिले के मझिला थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि शादी तय होने के बाद भी युवक और युवती के बीच बातचीत जारी थी और अजीत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहने लगा था।
मृतक के पिता दृगपाल ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए थे। शाम को घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बावजूद जब अजीत ने दरवाजा नहीं खोला तो अंदर जाकर देखा, जहां उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
परिजनों का दावा है कि घटना से पहले अजीत की संबंधित युवती से काफी देर तक फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
