'मैं 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हूं': 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की करुणा पांडे ने साझा किया रेन डांस सीक्वेंस का अनुभव

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में दर्शकों को जल्द ही भावनाओं और नॉस्टैल्जिया से भरपूर एक खास रेन डांस सीक्वेंस देखने को मिलेगा। शो में कादंबरी द्वारा घर पर कब्जा किए जाने के बाद पुष्पा और उनका परिवार अलग-अलग रहने को मजबूर हो जाता है। ऐसे में परिवार को एकजुट रखने की कोशिश में पुष्पा एक भावुक पहल करती है, जो बारिश के बीच यादगार डांस सीक्वेंस में बदल जाती है।

आगामी एपिसोड में पुष्पा और उसके बच्चे फिल्म 'दिल तो पागल है' के लोकप्रिय गीत 'चक धूम धूम' पर बारिश में डांस करते नजर आएंगे। इस दृश्य को लेकर अभिनेत्री करुणा पांडे ने अपनी खुशी साझा की।

यह भी पढ़े - 'घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, यादों और अपनों का संसार होता है' : करुणा पांडे

करुणा पांडे ने कहा कि यह सीक्वेंस उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इसमें उनकी दो पसंदीदा चीजें—बारिश और डांस—एक साथ शामिल थीं। उन्होंने बताया कि वह 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हैं और जब उन्हें पता चला कि इस गाने पर शूटिंग होगी, तो वह काफी उत्साहित हो गईं।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा माधुरी दीक्षित की प्रशंसक रही हूं। उनकी अदाकारी, ग्रेस और डांसिंग स्टाइल ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। ऑफ-स्क्रीन भी मुझे डांस करना बेहद पसंद है और मौका मिलने पर मैं डांस रील्स भी बनाती हूं। यह सीक्वेंस मेरे निजी जुनून और पुष्पा के किरदार की भावनात्मक यात्रा का खूबसूरत मेल है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखकर वही खुशी और अपनापन महसूस होगा, जो हमें इसकी शूटिंग के दौरान हुआ।"

'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.