UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और विकास प्राधिकरणों के विशेष कार्याधिकारी समेत कई अहम पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार ज्ञानचंद्र गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती बनाया गया है। वहीं जगमोहन गुप्ता को उपजिलाधिकारी एटा से सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - UP News: धर्मांतरण के आरोप में सात गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

इसके अलावा महेंद्र कुमार सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिंदुलता को उपजिलाधिकारी जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर, संजय चावला को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ तथा कुंवर पंकज को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महोबा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल बनाया गया है।

इसी क्रम में इंद्र नंदन सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महोबा, जबकि महिपाल सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पद से नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर भेजा गया है। विनय कुमार मिश्र को उपजिलाधिकारी चंदौली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में संजीव कुमार दीक्षित को उपजिलाधिकारी कानपुर नगर से गोरखपुर विकास प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी, सुशांत श्रीवास्तव को उपजिलाधिकारी औरैया से उपजिलाधिकारी बागपत तथा राजेश कुमार वर्मा को उपजिलाधिकारी अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी चंदौली स्थानांतरित किया गया है।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची में अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनाती दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.