बलिया में पुलिया के पास युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहटा गांव के बाहर मंगलवार सुबह एक पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह गांव से बाहर पुलिया के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना दी गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़े - मऊ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि मृतक का चेहरा काला पड़ा हुआ है और शरीर पर खून के निशान मिले हैं। शरीर पर कटने के भी निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.