- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पति समेत तीन पर एफआईआर
बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पति समेत तीन पर एफआईआर
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति की भूमिका की जांच की जा रही है।
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जब उसने अपने पति से इस संबंध में सवाल किया तो उसने पैसों के लेन-देन की बात स्वीकार की। इसके बाद महिला ने रविवार को कादरचौक थाने में पहुंचकर आरोपी पप्पू, बालकिशन और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुष्कर्म के आरोप में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
