बलिया में मिला एक और युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

Ballia news : चितबड़गांव थाना क्षेत्र के कारो नरही मार्ग पर मर्ची गांव के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

Ballia news : चितबड़गांव थाना क्षेत्र के कारो नरही मार्ग पर मर्ची गांव के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बुधवार सुबह मर्ची गांव के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है.

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: IPS अधिकारियों के तबादले, ईरज राजा बने नए पुलिस अधीक्षक

बता दें कि बुधवार सुबह रेवती थाना क्षेत्र के चट्टीसा गांव के पास खेत में संतोष यादव (40) का शव मिला था. पुलिस उस मामले की तफ्तीश में जुटी थी, तब तक चितबड़गांव थाना क्षेत्र में भी एक युवक की लाश मिल गई. अभी तक इस युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.