21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देगा कलेक्ट्रेट संघ

बलिया। 16 अक्टूबर से आंदोलित कलेक्ट्रेट संघ प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 21 अक्टूबर को सभी जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने सभी कलेक्ट्रेट कर्मियों से धरना की सफलता का आह्वान किया है।

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी एवं प्रान्तीय महामंत्री अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में कौशल उपाध्याय ने कहा है कि 'सभी साथी 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहकर 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में पूर्वांह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक एक दिवसीय धरना में अपनी हक की आवाज को बुलंद करें।'
 
आंदोलन का प्रस्तावित कार्यक्रम
 
राजस्व परिषद, उप्र की संस्तुतियों के आधार पर शासनादेश निर्गत कराने एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में राजस्व परिषद द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ने प्रथम चरण के अन्तर्गत आन्दोलन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। आंदोलन के क्रम में 16 से 20 अक्टूबर तक सभी कर्मचारी वर्क टू रूल, यानी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्य किये। 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। वहीं, 28 अक्टूबर को राजस्व परिषद, उप्र के समक्ष सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में राजस्व परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन देंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.