बलिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई, पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा प्रेस के पास पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पतिसा गांव निवासी कमलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह न्यायालय से जमानत कराकर करीब छह बजे घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया में ठाकुर बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आरोप है कि बकवा प्रेस के पास पहले से घात लगाए बैठे जितौरा गांव निवासी अखिलेश यादव, अनूप यादव, मिथिलेश यादव, जितेश यादव और अभिषेक यादव उर्फ सिंटू यादव ने उन्हें रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया।

आरोप है कि जाते समय दबंग जान से मारने की धमकी भी देकर गए। बांसडीह पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.