- Hindi News
- मनोरंजन
- सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
मुंबई : सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपने पारिवारिक और सकारात्मक माहौल के लिए जाना जाता है। हाल ही में शो के निर्माता जे.डी. मजेठिया ने कलाकारों और क्रू के लिए एक खास पहल कर इस अपनापन को और मजबूत बना दिया।
200 से ज्यादा छतरियां बांटी गईं
निर्माताओं की ओर से सेट पर 200 से अधिक छतरियां बांटी गईं। इसमें कलाकारों, निर्देशकों, तकनीशियनों, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट्स, प्रोडक्शन स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी क्रू मेंबर्स को शामिल किया गया।
टीम के सदस्यों के लिए यह सिर्फ एक उपयोगी उपहार नहीं था, बल्कि आपसी देखभाल और सम्मान का प्रतीक भी बन गया।
करुणा पांडे ने जताई खुशी
शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “पुष्पा इम्पॉसिबल के सेट पर हमेशा परिवार जैसा माहौल रहा है और जे.डी. सर का यह कदम उसी भावना को और मजबूत करता है। पूरी यूनिट एक बड़े परिवार की तरह महसूस होती है। ऐसे पल रिश्तों को और खास बना देते हैं।”
उन्होंने कहा कि सेट पर उस दिन का माहौल बेहद खुशनुमा और भावुक था, जिसे पूरी टीम लंबे समय तक याद रखेगी।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के विशेष एक घंटे के एपिसोड हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित किए जा रहे हैं।
