‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर

मुंबई : कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामे से भरपूर फिल्म दे दे प्यार दे 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर इस रविवार 24 मई को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। फिल्म दर्शकों को प्यार, परिवार और रिश्तों के बीच पैदा होने वाली मजेदार उलझनों से भरा मनोरंजक सफर दिखाएगी।

निर्देशक अंशुल शर्मा की इस फिल्म को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, मीज़ान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री और डार्क ह्यूमर का अनोखा संगम

अजय देवगन बोले- परिवार के साथ देखने लायक फिल्म

फिल्म को लेकर अजय देवगन ने कहा कि दे दे प्यार दे 2 रिश्तों, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों से भरी मनोरंजक फिल्म है, जिसका दर्शक पूरे परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं।

आर माधवन ने बताया खास अनुभव

आर माधवन ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव है और उसकी लव लाइफ कई मजेदार परिस्थितियां पैदा करती है। उन्होंने कहा कि किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और टकराव ही कहानी को खास बनाते हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने कही यह बात

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि उनका किरदार दो ऐसे लोगों के बीच फंस जाता है, जिन्हें लगता है कि वही उसके लिए सही फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म रिश्तों, फैमिली एक्सेप्टेंस और जजमेंट जैसे भावनात्मक पहलुओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है।

जावेद जाफरी और मीजान जाफरी साथ आए नजर

जावेद जाफरी ने कहा कि फिल्म पहले से ज्यादा बड़ी, मजेदार और मनोरंजक है। वहीं मीजान जाफरी ने बताया कि अजय देवगन और आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा। उन्होंने अपने पिता जावेद जाफरी के साथ स्क्रीन शेयर करने को भी खास बताया।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में अजय देवगन 50 वर्षीय एनआरआई आशीष मेहरा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी उम्र से काफी छोटी गर्लफ्रेंड आयशा यानी रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता को मनाने भारत आते हैं। लेकिन उम्र के बड़े अंतर के कारण लड़की का परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता और यहीं से शुरू होती है कॉमेडी, उलझनों और जज्बातों से भरी कहानी।

हँसी और मनोरंजन से भरपूर दे दे प्यार दे 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.