पीएम मोदी के आह्वान के समर्थन में पीआर 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’

इंदौर/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के आह्वान के समर्थन में इंदौर स्थित प्रमुख पब्लिक रिलेशन संस्था पीआर 24x7 ने बड़ा निर्णय लिया है। संस्था ने 1 जून से अपने सभी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही संस्था ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उड़ान’ में सोने के आभूषणों के रूप में दिए जाने वाले उपहारों को बंद कर उनकी जगह केवल स्वदेशी उत्पाद देने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े - पुणे में हैवानियत की हदें पार: पति ने पत्नी पर ढाया अत्याचार, गुप्तांग पर डाला तेजाब

ईंधन बचत और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

संस्था के अनुसार वर्क फ्रॉम होम लागू करने का उद्देश्य रोजाना आवागमन में होने वाली पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करना और संकट के समय राष्ट्रहित में योगदान देना है। वहीं, वार्षिक कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को शामिल कर ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

पीआर 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि राष्ट्रहित केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और संस्था का दायित्व है।

उन्होंने कहा, “यदि हम अपने दैनिक व्यवहार में ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाएं, तो यही संकट के समय देश की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।”

“बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होगी”

डॉ. मलिकराम ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय कारीगरों और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्था की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करेगी।

25 वर्षों से सक्रिय है संस्था

पीआर 24x7 देश की प्रमुख पब्लिक रिलेशन कंपनियों में शामिल है, जो पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट, सरकारी और विभिन्न क्षेत्रों को पीआर सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था का नेटवर्क देश के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैला हुआ है।

मीडिया मॉनिटरिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट, ब्रांड पोजिशनिंग और डिजिटल पीआर में सक्रिय यह संस्था सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है। अपने सीएसआर विंग ‘बीइंग रिस्पॉन्सिबल’ के माध्यम से संस्था गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स की ब्रांडिंग सहायता तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सेंटर संचालन जैसे कार्य भी कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़ भगवान जगन्नाथ पर आधारित पहली एनीमेशन फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ जल्द होगी रिलीज़
मुंबई : पोगो चैनल पर प्रसारित सुपरहिट टीवी सीरीज़ जय जगन्नाथ के बाद अब एले एनीमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड अपने लोकप्रिय...
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ‘यादें’ के कलाकारों ने साझा किया चाय से जुड़ा खास रिश्ता
‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर
हजारों लोगों की मौजूदगी में अध्यात्म, संगीत और साउंड हीलिंग से सराबोर हुआ ‘द हीलिंग कॉन्सर्ट- अध्याय 1 : आरंभ’
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ सेट पर 200 छतरियों का वितरण, कलाकारों और क्रू को मिला खास सरप्राइज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.