- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलिया में सरयू नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ और गोताखोरों की तलाश जारी
Ballia News : बलिया में सरयू नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ और गोताखोरों की तलाश जारी
बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव स्थित सरयू नदी में स्नान के दौरान एक 19 वर्षीय युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन गुरुवार देर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान शुरू कराया। सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम भी लगाई गई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि विशाल सिंह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी पांच बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम प्रधान रंजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और गोताखोरों के साथ युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
