- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा और वसूली का मामला, प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी
बलिया में जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा और वसूली का मामला, प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी
बलिया : सहतवार कस्बे में जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा और दुकानदारों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा दुकानदारों से दैनिक और साप्ताहिक अवैध वसूली किए जाने की शिकायत भी प्रशासन को प्राप्त हुई है।
अवैध वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिला पंचायत प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि यदि उनसे कोई अवैध वसूली करता है तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
शिकायत के लिए जिला पंचायत प्रशासन ने अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं—
जितेन्द्र प्रसाद, कर अधिकारी – 9026039392
महावीर सिंह, राजस्व निरीक्षक – 9696895962
अनिल कुमार यादव, रेंट लिपिक – 9415682516
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सहतवार कस्बे में अवैध कब्जे और अवैध वसूली पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
