बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के एक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, बुधवार शाम वह अपने खेत में ज्वार (जोन्हरी) का बीज बो रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी संतोष प्रजापति वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जान बचाकर भागने के दौरान आरोपित ने कुदाल से हमला करने का भी प्रयास किया, जिससे महिला को चोटें आईं।

यह भी पढ़े - बंदर को बचाने में झुलसा संविदा बिजलीकर्मी, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

महिला का यह भी आरोप है कि घर लौटने के बाद संतोष प्रजापति और उनकी पत्नी बिंदु देवी ने छत से गाली-गलौज की तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद लौट गई।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष प्रजापति और बिंदु देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा प्रकरण की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज बलिया: जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दंपती पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट...
बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.