बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री

छतरपुर। बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के क्वार्टर फिनाले का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। प्रतियोगिता के तीनों ऑडिशन राउंड से चयनित 19 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया और पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया।

क्वार्टर फिनाले में प्रसिद्ध शेफ संजय शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुति, स्वच्छता, नवाचार और पाक-कौशल के आधार पर किया। कड़े मुकाबले के बाद 11 प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यह भी पढ़े - भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला ‘वंदे भारतम’ में बड़ा मंच, 26 हजार से अधिक आवेदनों में से पहले समूह का चयन

सेमीफाइनल के लिए चयनित प्रतिभागियों में अल्का आनंद, हनी मंसूरी, हेमा गुप्ता, नाज़मी अख्तर, नेहा गुप्ता, प्रीति शुक्ला, रितिका शर्मा, रुचि जैन, सुरुचि जैन, स्वाति जैन और प्रतिभा मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा, प्रतियोगिता के पहले तीन सीज़न की रनरअप नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है, जिससे वह भी सेमीफाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

बुंदेलखंड 24x7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि 'बुंदेली शेफ' केवल एक पाक कला प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की समृद्ध खानपान परंपरा, स्थानीय स्वाद और महिलाओं की प्रतिभा को व्यापक मंच तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि क्वार्टर फिनाले में प्रतिभागियों ने समर्पण, रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजकों के अनुसार, बुंदेली शेफ सीज़न-4 का सेमीफाइनल अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड 24x7 द्वारा किया जा रहा है, जबकि शुद्ध मसाला इस सीज़न का सहयोगी प्रायोजक है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.