'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय

मुंबई। स्टार प्लस का नया शो 'ये फितूर तेरा' युवा पीढ़ी की बदलती सोच, पहचान और सामाजिक धारणाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। शो में अभिनेता ईशान धवन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि आज के दर्शक ऐसे किरदारों को पसंद कर रहे हैं, जो परफेक्ट नहीं बल्कि अपनी खूबियों और कमियों के साथ वास्तविक लगते हैं।

ईशान धवन ने कहा कि जेन ज़ी अपनी बात खुलकर रखने वाली पीढ़ी है, लेकिन अक्सर उसे बिना समझे 'बागी', 'बहुत भावुक' या 'मुश्किल' जैसे विशेषण दे दिए जाते हैं। उनके मुताबिक, यही सोच शो 'ये फितूर तेरा' की कहानी में भी दिखाई गई है।

यह भी पढ़े - 'मैं 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हूं': 'पुष्पा इम्पॉसिबल' की करुणा पांडे ने साझा किया रेन डांस सीक्वेंस का अनुभव

उन्होंने कहा कि शो का किरदार 'जीत' ऐसा व्यक्ति है, जो दूसरों की मंजूरी पाने के लिए खुद को नहीं बदलता। वह अपनी भावनाओं, कमजोरियों और फैसलों के साथ ईमानदारी से जीता है। ईशान के अनुसार, आज की युवा पीढ़ी ऐसे ही किरदारों से खुद को जोड़कर देखती है।

ईशान ने कहा, "हम अक्सर उन लोगों को बहुत जल्दी जज कर लेते हैं, जो हमारी नजर में सामान्य नहीं होते। अगर कोई खुलकर अपनी बात कहता है, सवाल पूछता है या अलग रास्ता चुनता है, तो उसे समझने के बजाय 'बागी' कह दिया जाता है। मुझे लगता है कि जेन ज़ी के साथ भी यही होता है। आज के दर्शक ऐसे किरदारों को पसंद करते हैं, जो परफेक्ट नहीं, बल्कि अपने असली रूप में ईमानदार हों।"

'ये फितूर तेरा' का प्रसारण 5 अगस्त से स्टार प्लस पर हर रात 8:30 बजे होगा। दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा' 'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
मुंबई। बदलते दौर में जेन ज़ी अपनी बेबाक सोच, सवाल पूछने की आदत और अपनी पहचान को लेकर पहले से...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय
बलिया: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश
मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.