एक्सिस म्यूचुअल फंड ने पटियाला में खोली नई शाखा, निवेशकों को मिलेंगी एक ही स्थान पर कई सुविधाएं

पटियाला। एक्सिस म्यूचुअल फंड ने पंजाब के पटियाला में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है। कंपनी ने बताया कि यह विस्तार स्थानीय निवेशकों को बेहतर निवेश सेवाएं उपलब्ध कराने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई शाखा एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, प्रथम तल, न्यू लीला भवन मार्केट, एससीओ-30, विशाल मेगा मार्ट के पास, पटियाला में स्थित है। शाखा का उद्घाटन एक्सिस म्यूचुअल फंड के रिटेल सेल्स प्रमुख रोहित मट्टू की मौजूदगी में किया गया।

यह भी पढ़े - लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़

कंपनी के अनुसार, नई शाखा में निवेश से जुड़े नए आवेदन स्वीकार करने, केवाईसी, अकाउंट स्टेटमेंट और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, यहां तैनात रिलेशनशिप मैनेजर्स निवेशकों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन और वित्तीय सलाह भी देंगे।

इस अवसर पर रोहित मट्टू ने कहा कि पटियाला संस्कृति और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में यहां नई शाखा शुरू करना कंपनी के विस्तार की रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक्सिस म्यूचुअल फंड क्षेत्र के निवेशकों और वितरकों के लिए निवेश सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी का कहना है कि पटियाला शाखा के शुरू होने से स्थानीय निवेशकों को विभिन्न निवेश विकल्पों, विशेषज्ञ सलाह और बेहतर वित्तीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही यह पहल देशभर में गुणवत्तापूर्ण निवेश सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की कंपनी की रणनीति को भी मजबूती देगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.