बलिया: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बीते दिनों सुबह उनकी पुत्री को क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े - बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा' 'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
मुंबई। बदलते दौर में जेन ज़ी अपनी बेबाक सोच, सवाल पूछने की आदत और अपनी पहचान को लेकर पहले से...
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय
बलिया: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश
मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.