आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में 10 वर्ष के लाइफ कवर का नया विकल्प पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह विकल्प उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन पर सीमित अवधि के लिए घर का लोन, बच्चों की शिक्षा या बिजनेस लोन जैसी बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियां होती हैं।

कंपनी के अनुसार, इस योजना के तहत कम प्रीमियम में अधिक लाइफ कवर के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें 67,100 रुपये तक की हेल्थ एवं वेलनेस सेवाएं, 3 लाख रुपये तक का इंस्टेंट क्लेम भुगतान तथा गंभीर बीमारी (क्रिटिकल इलनेस) का पता चलने पर 100 प्रतिशत सम एश्योर्ड का भुगतान शामिल है।

यह भी पढ़े - लगातार तीसरी तिमाही में मुनाफे में रही मोबिक्विक, PAT बढ़कर ₹7.6 करोड़

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन राजीव अरोड़ा ने कहा कि ग्राहकों की वित्तीय जरूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 10 वर्ष के लाइफ कवर का विकल्प पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान कम लागत में पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में औसतन एक दिन के भीतर दावों का निपटारा किया गया। इसी अवधि में कंपनी ने 1,306 करोड़ रुपये के डेथ क्लेम तथा 3,360 करोड़ रुपये मैच्योरिटी और सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को भुगतान किया।

कंपनी का मानना है कि यह नया विकल्प उन ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिन्हें सीमित अवधि के लिए उच्च वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.