- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से घर में घुसकर कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ देर बाद आरोपित अपने छोटे भाई के साथ पीड़िता के दूसरे मकान (डेरा) पर पहुंचा। वहां दोनों ने कथित तौर पर पीड़िता और उसकी छोटी बहन खुशबू के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। परिजनों का आरोप है कि आरोपित पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
