Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

बलिया। बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित सहतवार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहतवार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। हालांकि, वह किस ट्रेन की चपेट में आया और घटना कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
बलिया। बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित सहतवार रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक...
बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
हरदोई: सांप के डसने के बाद जिंदा सांप को बोतल में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा युवक, इलाज के दौरान मौत
बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.