प्रदेश रैंकिंग में चमकें बलिया के दो ब्लाक, अन्य विकास खंडों को बीएसए ने दिये जरूरी निर्देश

Ballia News : निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा शासन द्वारा की जा रही है। इन लक्ष्यों में निम्न 07 KPIs पर सभी विकास खण्डों की कम्पोजिट रैंकिंग की गयी है।ओवरऑल ब्लॉकों की प्रदेश रैंकिंग में बलिया के ब्लॉक बैरिया और मनियर नंबर एक और नंबर दो स्थान पर है, जबकि बेलहरी ब्लाक 9वें नंबर पर है। 

इसकी जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि निपुण विद्यालयों की प्रगति तथा निपुण छात्रों की संख्या, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण तथा विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में प्रति माह निरीक्षण, बीईओ तथा बीटीएफ द्वारा निरीक्षण, ऑपरेशन कायाकल्प में सभी विद्यालयों में 19 मानकों का आच्छादन, 100% शिक्षक उपस्थिति, 100% छात्र उपस्थिति तथा एजेण्डा एवं डाटा आधारित बीईओ व हेडमास्टर की मासिक बैठक इत्यादि विन्दुओं पर शासन द्वारा विकास खण्डों की कम्पोजिट रैंकिंग की गयी है। 

यह भी पढ़े - बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधारकार्य की योजना बनाते हुए अपने विकासखण्ड की स्थिति में सुधार लाने हेतु उचित कार्रवाई करें। प्रत्येक माह उक्त रैंकिंग का अध्ययन किया जाएगा एवं न्यूनतम प्रगति वाले खण्ड शिक्षा अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धरित करते हुए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.