बलिया : तिरंगा ओढ़कर घर लौटा वीर जवान, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

बलिया। तकनीकी कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट की चपेट में आकर शहीद हुए भारतीय थल सेना के जवान मनीष यादव का पार्थिव शरीर जब शनिवार को गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को अंतिम दर्शन हेतु ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर से उठती चीख-पुकार और परिजनों के करुण क्रंदन ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

रेवती थाना क्षेत्र के तुलसीछपरा-छपरासारिव ग्राम के रहने वाले श्रीराम यादव के पुत्र मनीष यादव 26 अप्रैल 2024 को सेना की ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 623 ईएमई बटालियन में सेवा दे रहे थे। शुक्रवार को ऑन ड्यूटी तकनीकी कार्य के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट में उनकी दुखद मौत हो गई।

यह भी पढ़े - BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध

शव को नायक राजेश यादव की अगुवाई में गांव लाया गया। इसके बाद सरयू नदी तट पर टीएस बांध स्थित दतहा चट्टी के पास सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां शहीद के पिता ने पुत्र को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, सैन्य अधिकारियों व प्रशासनिक अमले ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांव के लोगों का कहना है कि मनीष ने कम उम्र में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह शौर्य हमेशा सभी को गर्व का एहसास कराता रहेगा। परिवार पर इस दुखद क्षण में पूरे क्षेत्र का समर्थन और संवेदनाएं बनी हुई हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.