बलिया में AAP को झटका, दर्जनों समर्थकों के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सपा में शामिल

बलिया : आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी और सांसद रामाशंकर राजभर की मौजूदगी में सुशांत राज भारत पार्टी की सदस्यता ली। सुशांत राज भारत राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे अन्ना आंदोलन के वक्त से ही राजनीति से जुड़े हैं। आम आदमी पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सम्भाल चुके सुशांत राज ने भाजपा सरकार की विफलताओं और सपा की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी बदलने का निर्णय लिया।

सुशांत राज भारत सपा में अकेले नहीं, बल्कि अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इनमें राजकुमार मौर्य, मुकेश सोनी, अविनाश वर्मा, दुर्गेश यादव, बिहारी लाल यादव, मनन सोनी, अजीत तिवारी, आशुतोष पाठक, उधारी राजभर, दीपचंद, राजकुमार यादव और सत्यम पाठक शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुशांत ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति में भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश को विकास की राह पर केवल अखिलेश यादव ही ले जा सकते हैं। इसी विश्वास के साथ हमने सपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.