Ballia News : पत्नी की विदाई न होने पर दामाद बना हैवान, पत्नी और सास की गला काटकर हत्या

बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास की गला काटकर हत्या कर दी, जबकि ससुर पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उनका वाराणसी में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान प्रीति गोंड (22) और उसकी मां सुशीला देवी (45) के रूप में हुई है, जबकि घायल ससुर अंतु गोंड (50) की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहचौर निवासी अमित गोंड की शादी करीब चार वर्ष पहले बछईपुर निवासी प्रीति गोंड पुत्री अंतु गोंड के साथ हुई थी। दोनों का ढाई वर्ष का एक बेटा भी है।

बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रीति पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था, लेकिन प्रीति ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था।

शनिवार रात अंतु गोंड अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। देर रात अमित अचानक ससुराल पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह आक्रोशित हो उठा और चाकू से ससुर अंतु गोंड, सास सुशीला देवी और पत्नी प्रीति गोंड का गला काट दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला देवी और प्रीति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंतु गोंड को पहले सदर अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता के नेतृत्व में नगरा, भीमपुरा, फेफना और गड़वार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित पहले भी अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका था, जिसके बाद परिजन उसे मायके ले आए थे। पुलिस ने आरोपी के भाई, बहन और जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर इलाके में सीतापुर-गोला रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक...
Varanasi News : 28 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी, 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Ghazipur News : गंगा में किशोरी का शव मिलने के मामले में परिवार को 5 लाख की सहायता, सरकार ने सौंपा चेक
Bulandshahr News : बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.