बलिया में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 89 नामों की सूची जारी

बलिया : मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के तहत बलिया जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल की संस्तुति पर नई टीम की घोषणा की।

जारी सूची में 26 पदाधिकारी और 63 कार्यसमिति सदस्य, कुल 89 नाम शामिल किए गए हैं। पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक आईटी संयोजक और एक सोशल मीडिया प्रभारी को जगह दी गई है।

यह भी पढ़े - लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स का 18वां स्थापना दिवस, बालिका शिक्षा पर जोर

नई कार्यकारिणी में डॉ. मिलन राम, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा पांडेय, योगेश सिंह, तारकेश्वर गोंड, संतोष पांडेय और शशि चौरसिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आलोक शुक्ला, संजीव कुमार डम्पू और हिमांशु प्रताप सिंह मंटू को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला मंत्रियों में आलोक सिंह मोनू, राजेश सिंह, सुधीर पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर और मंटू बिंद को शामिल किया गया है। पंकज सिंह जुगुनू को मीडिया प्रभारी, उमाशंकर सैनी को कोषाध्यक्ष और हरिनारायण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा कमलेश कुमार पांडेय को जिला कार्यालय मंत्री, संजीव कुमार सिंह को आईटी संयोजक, नितेश मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी और लवकुश कुमार मद्धेशिया को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी लोग एकजुट होकर 2027 में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने और बलिया की सातों विधानसभा सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.