बलिया में Road Accident, बाइक सवार युवक की मौत

बैरिया, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सोनबरसा के सामने गुरुवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बरेजा कार की टक्कर में बाइक सवार सतेंद्र यादव (24) पुत्र महावीर यादव (निवासी : दलनछपरा सेमरतर, थाना दोकटी) की मौत हो गई। हादसे के बाद बरेजा चालक बरेजा लेकर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सत्येंद्र यादव देर शाम बैरिया से अपने गांव दलन छपरा जा रहा था, जबकि बरेजा बारात लेकर मांझी की तरफ से बैरिया की ओर आ रही थी। सोनबरसा अस्पताल के सामने बोलेरो से बचने के चक्कर में बाइक बरेजा से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार सत्येंद्र यादव को ग्रामीणों ने सोनबरसा अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना शाम साढ़े सात बजे के आसपास की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवायी होगी।

यह भी पढ़े - Ballia News : गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने पर आशा बहू पर कार्रवाई, डीएम ने सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.