Guru Purnima : बलिया में महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में शिवार्चन के साथ बटुकों ने किया गुरुपूजन 

बलिया : रामगढ़ गंगापुर स्थित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में वेदों पासक बटुकों ने मां भागीरथी गंगा की गोद में बैठ कर वैदिक पद्धति से रुद्राभिषेक किया। उसके पश्चात गुरु पूजन कर आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुकुलम के आचार्य पं. मोहित पाठक जी ने बताया कि सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु में गु का अर्थ अन्धकार या अज्ञान और रू का अर्थ प्रकाश (अन्धकार का निरोधक) अर्थात् अज्ञान को हटा कर प्रकाश (ज्ञान) की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता हैं।

Guru Purnima

यह भी पढ़े - 1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

गुरू की कृपा से ईश्वर से साक्षात्कार होता है। गुरू की कृपा के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है। आदिगुरु परमेश्वर शिव दक्षिणामूर्ति रूप में समस्त ऋषि मुनि को शिष्य के रूप में शिवज्ञान प्रदान किया था। उनको स्मरण रखते हुए गुरुपूर्णिमा मानाया जाता है। गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरुजनों को समर्पित परम्परा है, जिन्होंने कर्म योग आधारित व्यक्तित्व विकास और प्रबुद्ध करने, बहुत कम अथवा बिना किसी मौद्रिक खर्चे के अपनी बुद्धिमता को साझा करने के लिए तैयार हों। यह पर्व हिन्दू पंचांग के हिन्दू माह आषाढ़ की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 

Guru Purnima


गुरु पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व

गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मबोध, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का दिन भी है। यह दिन आत्मिक गुरु या ईश्वर के उस स्वरूप को समर्पित होता है जो जीवन को दिशा देता है। इस दिन व्रत रखने और गुरु मंत्र का जाप करने से विशेष फल मिलता है। यह दिन शिक्षकों, संतों, साधु-संतों और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है।ऐसा भी माना जाता है कि व्यास पूर्णिमा वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.