बलिया की तीन प्रमुख खबरें: अलग-अलग मामलों में वारंटी समेत पांच गिरफ्तार

वारंटी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। न्यायालय एएसजे/एफटीसी बलिया द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त कन्हैया राजभर (पुत्र स्व. भरत राजभर, निवासी बघांव, सहतवार, बलिया) को उसके घर से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रमाशंकर यादव और हेड कांस्टेबल राजू राव शामिल रहे।

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

उभांव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक सूरज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनारायण (निवासी चकशेखानी) को हिरासत में लिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था और वह पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। नियमानुसार कार्रवाई कर पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

यह भी पढ़े - बलिया में सराफा कारोबारी से आभूषणों से भरा बैग लूटा, बाइक सवार बदमाश फरार

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास चंद्र पांडेय के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रमोद यादव ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर सत्येंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह (निवासी सरनी) को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की...
लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी, WhatsApp स्टेटस से खुला मामला
UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान
सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.