- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: पुस्तक और पुरस्कार वितरण के बीच परिषदीय बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो’ रैली
बलिया: पुस्तक और पुरस्कार वितरण के बीच परिषदीय बच्चों ने निकाली ‘स्कूल चलो’ रैली
बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय मझौली (चौहान बस्ती) परिसर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी कक्ष में बुधवार को पुस्तक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मझौली ग्रामसभा की प्रधान प्रतिभा तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह ‘पुन्ना’ और खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय के बच्चों को परीक्षाफल के साथ पुरस्कार और पुस्तकें वितरित कीं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक प्रभारी प्रधानाध्यापक विनीत कुमार सिंह ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह, बीईओ राकेश सिंह, प्रधान प्रतिभा तिवारी तथा एआरपी आशुतोष सिंह, प्रियेश तिवारी और सुनील सागर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भास्कर पांडेय, नरेंद्र, नेहा, धर्मावती, रणजीत तथा प्राथमिक विद्यालय मझौली चौहान बस्ती की शिक्षिकाएं आकांक्षा सिंह, पूनम तिवारी और पूजा सिंह मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव शंकर प्रसाद और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश्वर वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
