CM डैशबोर्ड रैंकिंग में बलिया का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया 7वां स्थान

बलिया। जनपद बलिया ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड (CM Dashboard) की मई 2026 की रैंकिंग में बलिया ने प्रदेश के 75 जनपदों में 7वां स्थान प्राप्त किया है। जनपद को कुल 10 में से 9.62 अंक मिले हैं, जो प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों के सफल संचालन का प्रमाण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास से जुड़े लगभग 30 विभागों की 88 योजनाओं और विभिन्न प्रदर्शन मानकों की नियमित समीक्षा की जाती है। प्रत्येक योजना के लिए निर्धारित की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स (KPIs) के आधार पर जनपदों का मूल्यांकन किया जाता है और उसी के अनुरूप उनकी रैंकिंग जारी की जाती है।

यह भी पढ़े - Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विकास विभागों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों का परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण बलिया ने प्रदेश के शीर्ष जनपदों में अपनी जगह बनाई है।

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपदवासियों को बधाई दी है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी विकास की गति को बनाए रखते हुए जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नए मानक स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी धरातलीय क्रियान्वयन को भी दर्शाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में नगर निगम द्वारा मांस, मछली और पोल्ट्री की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर...
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Bahraich News : बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 17 घायल; चार की हालत गंभीर
Bareilly ED Raid: बरेली में कारोबारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.