Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चौबीसी के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुर्गी दाना लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस के अनुसार, मुर्गी दाना लेकर जा रहे ट्रक में पीछे से एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में ट्रेलर में मौजूद दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। बुधवार सुबह राहत और बचाव कार्य के दौरान एक शव मुर्गी दाने के नीचे दबा हुआ मिला। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) भी शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

खबरें और भी हैं

Latest News

कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो...
Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.